Skymet weather

4 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर और पूर्वी भारत में होने वाली है प्री-मॉनसून वर्षा, तेज़ बारिश 5 मार्च से

March 3, 2020 7:22 PM |

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर आ रहा है। 4 मार्च की शाम से इसका असर उत्तर भारत पर दिखेगा। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर है। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती सिस्टम मध्य पाकिस्तान पर विकसित हो गया है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश और एक-दो स्थानों पर बर्फबारी 4 मार्च की रात से शुरू हो सकती है।

पंजाब के पश्चिमी हिस्सों, हरियाणा, और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। उत्तर भारत के राज्यों में 5 मार्च को बारिश की गतिविधियां तेज़ हो जाएंगी। फिलहाल दिल्ली सहित मैदानी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

मध्य भारत में मध्य प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश शुरू हो सकती है। जबकि गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश और राजस्थान में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मुंबई के मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी राज्यों में भी कई जगहों पर बारिश होने वाले है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और इससे सटे झारखंड पर है जबकि एक अन्य सिस्टम पूर्वी असम पर है। इन सिस्टमों के प्रभाव से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

ओड़ीशा और झारखंड में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इन भागों में भी 5 मार्च से वर्षा तेज़ हो जाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद यहाँ भी बदलेगा मौसम का मिजाज़।

दक्षिण में चलें तो छत्तीसगढ़ से आंतरिक तामिलनाडु तक बने ट्रफ के कारण केरल, आंतरिक तामिलनाडु और दक्षिणी तथा दक्षिणी तटवर्ती कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। दक्षिण के प्रमुख शहरों में महज़ बंगलुरु में वर्षा होगी जबकि चेन्नई और हैदराबाद में मौसम शुष्क और गरम रहेगा। लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try