Sandesh Lekhan in Hindi for Class 10 CBSE | संदेश लेखन कक्षा 10 | संदेश लेखन के उदाहरण

65

Message Writing , Sandesh Lekhan , संदेश लेखन क्या होते हैं ? संदेश लेखन का प्रारूप व उदाहरण। 

Message Writing

 Sandesh Lekhan 

संदेश लेखन

संदेश क्या होते हैं ?

सन्देश शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से मानी गई है। जिसका अर्थ है खबर या समाचार प्राप्त करना। जब कोई व्यक्ति किसी कारणवश किसी दूसरे व्यक्ति से सीधे बात नहीं कर सकता है।तब वह कोई जानकारी या समाचार या खबर , संदेश के जरिये दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है। संदेश किसी व्यक्ति विशेष या किसी समूह द्वारा किसी व्यक्ति विशेष या समूहों को दिए जा सकते हैं।


ये संदेश लिखित या मौखिक दोनों हो सकते हैं। संदेश सुखद और दुखद दोनों तरह के होते है।कोई भी संदेश व्यक्तिगत व सामूहिक हो सकता है। संदेश भूतकाल , वर्तमान काल व भविष्य काल में लिखे जा सकते हैं। 

संदेश लिखने के कारण 

संदेश लिखने के कई कारण हो सकते हैं। संदेश औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरह के हो सकते हैं। अनौपचारिक संदेश या व्यक्तिगत संदेश किसी अपने करीबी को कोई संदेश / सूचना देने के लिए लिखा जाता है। अनौपचारिक संदेश अपने परिजनों , मित्रगणों , रिश्तेदारों या घर के सदस्यों को लिखे जाते हैं।

औपचारिक संदेश किसी अधिकारी या किसी ऑफिस के किसी कर्मचारी या आम जनमानस के लिए सार्वजनिक रूप से लिखे जा सकते हैं। अगर संदेश किसी नेता या अभिनेता दारा दिया जाता है तो यह आम लोगों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लिखा जाता है। यह सार्वजनिक संदेश जकल संदेश भेजने के सबसे बेहतरीन माध्यम  व्हाट्सएप ,एसएमएस  , ईमेल , फेसबुक ट्विटर आदि ऐसे अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जिनके जरिए संदेश भेज जा सकते है।  

संदेश लेखन के प्रकार (Type of Message Writing)

संदेश निम्न प्रकार के होते हैं।

(1)  शुभकामना संदेश

शुभकामना संदेश मुख्य रूप से किसी व्यक्ति के जन्मदिन , सालगिरह , विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में , कर्मचारियों के पदोन्नति होने पर भेजे जाने वाले संदेशों को शुभकामना संदेश कहा जाता है।

(2) पर्व व त्यौहार संदेश

इस तरह के संदेश विशेष पर्वों व त्यौहारों के वक्त लोग एक दूसरे को भेजते हैं। जैसे दीपावली , होली , क्रिसमस , स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसरों पर दिए जाने वाले संदेश शामिल हैं।

(3) शोक संदेश 

इस तरह के संदेश किसी व्यक्ति की पुण्यतिथि या मृत्यु पर लोगों को भेजे जाते हैं। 

(4) व्यक्तिगत संदेश

परिजनों को बधाई व शुभकामना संदेश , कही जाने या आने का संदेश या किसी भी अन्य तरह का संदेश जो सिर्फ परिजनों को दिया जाता हैं। 

(5) सामाजिक संदेश 

धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े आयोजनों के संदर्भ में दिए जाने वाले संदेश। पर्यावरण दिवस पर संदेश , जल बचाओ संदेश , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि अवसरों पर दिए जाने वाले संदेश भी महत्वपूर्ण होते हैं।

(6) मिश्रित संदेश

मिश्रित संदेश में जैसे वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी से संबंधित , डेंगू , मलेरिया आदि से संबंधित संदेश या बाढ़ , भूकंप आदि से संबंधित संदेश या देश से जुड़ा हुआ कोई संदेश हो सकता हैं। 

संदेश लेखन के वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

संदेश लेखन के वक्त निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

  1. सबसे पहले संदेश को किसी सीमा रेखा जैसे बॉक्स या गोले के अंदर लिखा जाना चाहिए।
  2. संदेश की शुरुआत में “संदेश” शब्द अवश्य लिखें। उसके बाद दिनांक , समय अवश्य लिखें।
  3. फिर मुख्य विषय का कम लेकिन प्रभावशाली शब्दों वर्णन करें। 
  4. अंत में संदेश लिखने वाले का नाम अवश्य लिखें।
  5. संदेश लेखन की शब्द सीमा 30 से 40 शब्द के बीच में होनी चाहिए। 
  6. अगर चित्रों का उपयोग करना उचित लगे तो , विषयानुसार किया जा सकता है।
  7. अगर शायरी , दोहे , श्लोक या कविता की आवश्यकता हो तो , प्रयोग कर सकते हैं।
  8. संदेश में रचनात्मक और सृजनात्मक होनी चाहिए।
  9. संदेश सरल व संक्षिप्त शब्दों में प्रभावशाली व विषय के अनुसार लिखा जाना आवश्यक है। 
  10. विषय के अनुसार रंगों का भी प्रयोग किया जा सकता है। 
  11. संदेश के अंदर इधर उधर की बातें ना लिखकर , केवल विषय वस्तु पर ध्यान देना अति आवश्यक है। 

संदेश लेखन का प्रारूप (Format for Message Writing)

 (1) औपचारिक संदेश लेखन का प्रारूप (Format For Formal Message Writing)

                            संदेश

दिनांक : …….                          

समय : ……


संबोधन ………

……………………………………..

………………………………………………………………………………………………

…………………………………..

अपना नाम 

(2)   अनौपचारिक संदेश लेखन का प्रारूप (Format For Informal Message Writing)

                           संदेश

दिनांक : …….                          

समय :


सम्बोधन

…………………………………………………………….

…………………………………………………………….

और अपना  नाम 

संदेश लेखन के कुछ उदाहरण 

अनौपचारिक संदेश व औपचारिक संदेश लेखन के कुछ उदाहरण (Example of Formal and Informal Message Writing)

उदाहरण – 1 

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देशवासियों के लिए एक संदेश लिखें। 

Message Writing 

उदाहरण – 2  

जन्म दिवस पर शुभकामना संदेश।

Sandesh Lekhan

उदाहरण – 3   

शोक संदेश का उदाहरण

Sandesh Lekhan in hindi

उदाहरण – 4    

दीपावली के शुभ अवसर पर एक संदेश लिखें।

Sandesh Lekhan in hindi

उदाहरण – 5    

माँ को एक संदेश लिखें।

संदेश लेखन



Post a Comment

65Comments

If you have any doubts, Please let me know

  1. sir i have not nay doubts i want to tell you that you r best teacher.

    ReplyDelete
  2. संदेश लेखन के वक्त निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। इसके 5वे प्वाइंट में आपने 30 से 40 शब्द की जगह साल लिखा है। सर कृपया ठीक कर लेना और बुरा मत मानिएगा।

    ReplyDelete
    Replies
    1. उत्तम है l

      Delete
    2. Thank you sir you are best teacher for hindi.....keep moving ahead...keep it up...👍😃

      Delete
    3. Hello befkuf

      Delete
  3. In my class teacher take notes from here

    ReplyDelete
  4. Helpful and Good. Thanks for providing this information/Topic.

    ReplyDelete
  5. Thanks ma'am/sir

    ReplyDelete
  6. Very good explanation. Thank you very much.
    Keep working keep growing 👍
    Good bless you 🙏🙏

    ReplyDelete
  7. Chutiya kaata

    ReplyDelete
  8. Thank you ❤️☺️ so much sir

    ReplyDelete
  9. Replies
    1. Yes i love to watch from there

      Delete
    2. Me too 💯 i just love watching





      Anime

      Delete
    3. Add one more in ur catagory

      Delete
    4. Add one more in ur catagory

      Delete
    5. I also download anime from there

      Delete
  10. I got it so u are that sort of person

    ReplyDelete
  11. jai baba ki🙏

    ReplyDelete
  12. Thanks a ton sir🤍

    ReplyDelete
  13. is here any hot girl

    ReplyDelete
  14. Thank you so much sir for this 🙂☺️
    I will do my best in examination

    ReplyDelete
  15. Thank you 😌

    ReplyDelete
  16. Thanks 👍 sir

    ReplyDelete
  17. A good source for practice 👍🏻

    ReplyDelete
  18. Thank you sir you are best teacher for hindi.....keep moving ahead...keep it up...👍😃

    ReplyDelete
  19. What a Sandesh I really like it beautiful woman who was born and raised in me and raised

    ReplyDelete
  20. Images are not opening

    ReplyDelete
  21. Sir thank you for do hard work for us😄

    ReplyDelete
  22. 😍😍😍😍

    ReplyDelete
  23. Sir ji you helped me a lot and thankyou for your best videos I recommended your channel to 10 persons and 10 more subscribers are added to your family

    ReplyDelete
  24. Your sandesh is SANDAS😍

    ReplyDelete
  25. sir dought ha ki app chasma mat lagaya kijiye kyuki appki aakeh nhi dhikayi deti video m aur muje dikkat hoti h aur clean shve kar lejiye

    ReplyDelete
  26. Samaz nahi aaya

    ReplyDelete
Post a Comment